- अल्मोड़ा 30 दिसंबर 2025। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक यात्री बस भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कई यात्रियों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि अनेक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन की ओर से राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है, वहीं मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक, दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जिला प्रशासन के संपर्क में हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को त्वरित एवं सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही हादसे के कारणों की जांच के भी निर्देश दिए गए












